हालात

बिहार के इस जिले में वैक्सीन लेने पर मिलेगा सोने का सिक्का और फ्रिज, टीकाकरण बढ़ाने के लिए प्रशासन का ऐलान

जिलाधिकारी सज्जन राजशेखर ने बताया कि विजेताओं का चयन अब से हर सप्ताह एक लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें जिला प्रशासन 5 व्यक्तियों का चयन करेगा। उन्हें सोने के सिक्के, रेफ्रिजरेटर, डेजर्ट कूलर, माइक्रोवेव आदि दिए जाएंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार में शिवहर जिला प्रशासन ने कोरोना वैक्सीन लेने वालों और 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को सोने के सिक्के और अन्य घरेलू उपकरण देने का फैसला किया है। जिले में कोरोना वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए ये विचार सोचा गया है, क्योंकि कई ग्रामीणों ने इसे लेने से इनकार कर दिया है।

शिवहर के जिला मजिस्ट्रेट सज्जन राजशेखर ने कहा, ''हम 15 जुलाई तक जिले में 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य बना रहे हैं। शिवहर बिहार में बाढ़ प्रभावित जिला है, जहां मानसून आते ही अधिकांश भूमि पानी के नीचे चली जाती है।''

जिलाधिकारी सज्जन राजशेखर ने कहा, ''हर साल, मानसून 15 जुलाई से शुरू होता है और इसलिए हमने उस तारीख तक लक्ष्य निर्धारित किया है। मानसून शुरू होने के बाद, उन गांवों तक पहुंचना बेहद मुश्किल होगा। हमने 53 में से 43 ग्राम पंचायतों को देखा है, जो पिछले साल बाढ़ से प्रभावित हुए थे।''

शिवहर में 45 वर्ष से अधिक आयु के 60,369 व्यक्ति हैं और उनमें से कुछ पहले ही शॉट ले चुके हैं। जिलाधिकारी राजशेखर ने कहा,''चूंकि हमारे पास समय सीमा के लिए केवल 38 दिन शेष हैं, हम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर गांव में दैनिक आधार पर मेडिकल वैन भेज रहे हैं। शिवहर के पास पर्याप्त संख्या में टीके हैं।''

जिलाधिकारी राजशेखर ने बताया कि विजेताओं का चयन अब से हर सप्ताह एक लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा और जिला प्रशासन 5 व्यक्तियों का चयन करेगा। उन्हें सोने के सिक्के, रेफ्रिजरेटर, डेजर्ट कूलर, माइक्रोवेव आदि दिए जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए