
लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में मुनाफावसूली देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार से लेकर हाजिर बाजार तक दोनों कीमती धातुओं के दाम दबाव में रहे। सबसे ज्यादा असर चांदी पर दिखा, जिसकी कीमत में 1.47 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया।
Published: undefined
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,916 रुपये के मुकाबले 25 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,52,891 रुपये पर खुला। दोपहर 12 बजे तक सोना 420 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत टूटकर 1,52,496 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान इसने 1,52,358 रुपये का निचला और 1,53,161 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ।
वहीं चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,51,458 रुपये के मुकाबले 2,50,457 रुपये पर खुला। दोपहर तक चांदी 3,709 रुपये यानी 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,47,749 रुपये पर पहुंच गई। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,46,544 रुपये का निचला और 2,51,467 रुपये का उच्चतम स्तर दर्ज किया।
Published: undefined
वायदा बाजार के साथ-साथ हाजिर बाजार में भी सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 552 रुपये घटकर 1,50,094 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जो पहले 1,50,646 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,922 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,37,486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 18 कैरेट सोने की कीमत भी 1,12,985 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,12,571 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत में 4,421 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 2,51,488 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 2,47,067 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
Published: undefined
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। सोना 0.29 प्रतिशत कमजोर होकर 4,339 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई। वैश्विक बाजारों में आई इस नरमी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला, जहां दोनों धातुओं की कीमतें दबाव में रहीं।
Published: undefined