हालात

यूपी के शिक्षामित्रों-अनुदेशकों और रसोइयों के लिए खुशखबरी! बढ़ेगी सैलरी, जानें कब और कितना बढ़ेगा मानदेय

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने बताया कि मानदेय बढ़ना तय है, कितना बढ़ेगा यह घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। लेकिन यह तय है कि अक्टूबर महीन में कर्मचारी सभी त्यौहार खुशी से मनाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में काम करने वाले शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाएगी। इसके साथ ही अनुदेशकों का मानदेय भी एक हजार रुपये और रसोइयों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाया जा सकता है। सीएम योगी सितंबर के महीने कभी भी इसका ऐलान कर सकते हैं। अक्टूबर से बढ़ा हुआ मानदेय भुगतान करने की तैयारी में विभाग अभी से जुट गया है। उत्तर प्रदेश के 1.59 लाख शिक्षामित्र और 30 हजार अनुदेशक हैं।

राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने बताया कि मानदेय बढ़ना तय है, कितना बढ़ेगा यह घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। लेकिन यह तय है कि अक्टूबर महीन में कर्मचारी सभी त्यौहार खुशी से मनाएंगे।

अक्टूबर महीने में बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। अगस्त महीने में जारी अनुपूरक बजट में राज्य सरकार ने मानदेय बढ़ाने के लिए 699.16 करोड़ रुपये का प्राविधान किया था। उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार ने अनुपूरक बजट में रोजगार सेवकों, प्रांतीय रक्षक दल जवानों, ग्राम प्रहरी/चौकीदारों, आशा (ग्रामीण व शहरी) और आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं, शिक्षामित्रों, रसोइयों और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के लिए 699.16 करोड़ रुपये का प्राविधान किया था।

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों का मानदेय इस समय 10 हजार रुपये है। अनुदेशकों को करीब 7 हजार रुपयै लमानदेय मिलता है। 3.5 लाख रसोइयों को 1500 रुपये मानदेय दिया जाता है, जिसमें 1000 रुपये केंद्र और 500 रुपये प्रदेश सरकार देती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

  • ,
  • सिनेजीवन: 2015 में मेडिकल एंट्रेंस पेपर लीक होने से टूट गई थीं मानुषी छिल्लर और जाह्नवी संग रीयूनियन पर भावुक हुए ईशान

  • ,
  • दिल्ली दंगाः अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों के वकील ने पुलिस की धाराओं पर उठाए सवाल, सही धाराओं में जांच की मांग की

  • ,
  • 'आपके साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान शेयर करना हमेशा खुशी की बात रही', रहाणे के संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट