हालात

गोपाल राय का ऐलान- केजरीवाल के समर्थन में 7 अप्रैल के देशभर में सामूहिक उपवास करेंगे AAP नेता

गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर भी आम आदमी पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता 7 अप्रैल को 11 बजे से सामूहिक उपवास रखेंगे और प्रार्थना करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री गोपाल राय ने देशभर की जनता का आव्हान करते हुए 7 अप्रैल को सामूहिक उपवास रखने के लिए कहा है। गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर भी आम आदमी पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता 7 अप्रैल को 11 बजे से सामूहिक उपवास रखेंगे और प्रार्थना करेंगे।

उन्होंने कहा है कि पूरे देश में जो जहां है, वो वहीं से सामूहिक उपवास रखकर प्रार्थना कर सकता है और इस मुहिम में शामिल हो सकता है।

Published: undefined

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर गोपाल राय ने कहा कि जिस तरीके से गलत आरोप लगाकर संजय सिंह को 6 महीने तक जेल में रखा गया, ठीक उसी तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को भी जेल में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि फर्जी शराब घोटाले के जरिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करने का षड्यंत्र रचा गया है।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि इस षड्यंत्र का खुलासा मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हुआ। यह भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी हार है।

उन्होंने कहा कि संजय सिंह को 6 महीने तक जेल में रखा गया लेकिन सबूत के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। आज गांव की गली-गली से लेकर पूरे देश दुनिया में इसी बात की चर्चा है कि जिस मुख्यमंत्री ने सबसे ज्यादा लोगों की भलाई के लिए काम किया, उसे उठाकर जेल में डाल दिया गया।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • जयराम रमेश ने सोनोवाल को लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के लिए ट्रांजिट पोर्ट पर स्पष्टीकरण मांगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कतर के गैस प्लांट में धमाका, 50 से अधिक घायल, मुंबई में मॉनसून की एंट्री, भारी बारिश का अलर्ट

  • ,
  • भरत तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, रजिस्ट्रार के पास जाने को कहा

  • ,
  • नगरासू गुरुद्वारा विवाद: पुलिस पर निहंगों ने अचानक किया पथराव, सेना ने संभाली कमान, छत से उतरे 2 निहंग, 5 अभी भी डटे

  • ,
  • 'तमिलनाडु के लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं...', राहुल गांधी ने सीएम विजय को खास अंदाज में किया बर्थडे विश