हालात

गोरखनाथ मंदिर, लखनऊ रेलवे और बस स्टेशन, विधानसभा को उड़ाने की धमकी का मिला ट्वीट, बढ़ाई गई सुरक्षा

'लेडी डॉन' नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि लखनऊ, रेलवे और बस स्टेशनों पर विधानसभा को उड़ाने के लिए बम लगाए गए हैं और मुख्यमंत्री को भी भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह मानव बम बनकर मारेंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक साथ उड़ाने की धमकी देने वाले एक ट्वीट के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने ट्वीट के बाद मंदिर परिसर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Published: undefined

'लेडी डॉन' नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि लखनऊ, रेलवे और बस स्टेशनों पर विधानसभा को उड़ाने के लिए बम लगाए गए हैं और मुख्यमंत्री को भी भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह मानव बम बनकर मारेंगी। राशिद ने बम लगा दिया हैं।

अगले ट्वीट में कहा गया कि सुलेमान भाई ने गोरखनाथ मठ में बम लगाया है। एक घंटे के बाद, उसी हैंडल से एक ट्वीट ने मेरठ सीडीए आर्मी कैंट में एक विस्फोट के बारे में चेतावनी दी, जिसमें कहा गया कि फुरकान भाई ने मेरठ में 10 स्थानों पर बम लगाए हैं।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टाडा ने कहा कि ट्वीट के बाद गोरखनाथ मंदिर और अन्य स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई विस्फोटक या डेटोनेटर नहीं मिला।

एसएसपी ने कहा, 'ऐसा लगता है कि यह किसी तरह की शरारत है।'

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की