हालात

कोविड टीका नहीं, ब्लू टिक के लिए लड़ रही मोदी सरकार, वैक्सीन के लिए बनना होगा आत्मनिर्भर: राहुल गांधी

ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच हुए टकराव अब राजनीति रूप लेता जा रहा है। इस टकराव पर शनिवार को कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ब्लू टिक के लिए लड़ रही है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच हुए टकराव अब राजनीति रूप लेता जा रहा है। इस टकराव पर शनिवार को कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ब्लू टिक के लिए लड़ रही है, जबकि लोगों के पास टीकों के लिए आत्मनिर्भर होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राहुल गांधी ने रविवार को हिंदी में एक ट्वीट में कहा, "मोदी सरकार ब्लू टिक के लिए लड़ रही है और अगर आपको कोविड का टीका चाहिए, तो आपको आत्मनिर्भर बनना होगा।"

उन्होंने कहा कि महामारी के बीच मोदी सरकार की प्राथमिकताएं अलग हैं। राहुल गांधी का हमला केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा नए आईटी नियमों का पालन न करने पर ट्विटर को अपना अंतिम नोटिस भेजे जाने के बाद आया है । सरकार ने अमेरिका स्थित मुख्यालय वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मानदंडों का पालन करने में विफल रहने पर फिर से दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मंत्रालय द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि ट्विटर इंक द्वारा 26 मई, 2021 को लागू होने वाले नियमों का पालन ना करने के मद्देनजर परिणाम का पालन करना होता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Jun 2021, 3:49 PM IST

  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार