हालात

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब डिजिटल मीडिया सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अधीन, जानें अधिसूचना में क्या है

केंद्र सरकार का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश के मुताबिक, ऑनलाइन विषय-वस्तु प्रदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए फिल्म और दृश्य-श्रव्य कार्यक्रम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर समाचार और समसामयिक विषय-वस्तु सूचना मंत्रालय के अधीन आएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक, अब डिजिटल मीडिया सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन होगा। इसकी अधिसूचना केंद्र सरकार की ओर से आज जारी की गई है। सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि अब ऑनलाइन फिल्मों, ऑडियो-विजुअल कार्यक्रमों और ऑनलाइन समाचार और करेंट अफेयर्स (समय सामयिकी) के कंटेट (सामग्री) सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आएंगे।

केंद्र सरकार का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश के मुताबिक, ऑनलाइन विषय-वस्तु प्रदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए फिल्म और दृश्य-श्रव्य कार्यक्रम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर समाचार और समसामयिक विषय-वस्तु सूचना मंत्रालय के अधीन आएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले OTT प्लेटफॉर्म्स, जैसे Hotstar, Netflix और Amazon Prime पर प्रसारित हुईं कई फिल्मों, सीरीज पर विवाद हो चुका है। यह भी मांग की जा रही थी इस पर निगरानी और विवादित कंटेंट पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कदम उठाए। अब सरकार ने यह फैसला लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान अधिकारियों ने की चोरी, यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

  • ,
  • बिहार: कहीं 'गिरिराज कुंड' तो कहीं 'कुंदन कुंड', सड़क के गड्ढों को दिया गिरिराज सिंह और BJP विधायक का नाम

  • ,
  • दिल्ली में दिवाली से पहले ही दमघोंटू हुई हवा, सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 349 तक पहुंचा, कई इलाकों में छाई धुंध

  • ,
  • पंजाब चुनाव से पहले AAP में भगदड़! दो विधायकों के बाद अब कुंवर विजय प्रताप ने भी छोड़ी पार्टी, MLA पद से इस्तीफा

  • ,
  • अब 'मुरासु' बरपाएगा कहर! आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं