हालात

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, बीजेपी ने एक और मुख्यमंत्री बदला

भारतीय जनता पार्टी ने एक और राज्य का मुख्यमंत्री बदल दिया है। इस बार नबंर आया है गुजरात का, जहां के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Getty Images
Getty Images Hindustan Times

बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में भी मुख्यमंत्री बदल दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि, "मैं पार्टी के इस अवसर को देने के लिए धन्यवाद देता हूं"

ध्यान रहे कि हाल ही में बीजेपी ने उत्तराखंड, कर्नाटक और असम के मुख्यमंत्रियों को बदला है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अगर सभी राज्यों में बीजेपी सीएम ठीक काम कर रहे हैं तो एक के बाद एक कर बदले क्यों जा रहे हैं? और अगर काम इतना खराब था कि बदलना मजबूरी थी या आपसी विवाद था तो फिर वह सामने क्यों नहीं आया।

एक चर्चा यह भी है कि उत्तर प्रदेश और बाकी चार राज्यों के साथ गुजरात में समय से पहले विधान सभा चुनाव कराए जा सकते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार