
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीटों पर वोटिंग होने वाली है। आज शाम पांच बजे पहले चरण के चुनाव प्रचार थम जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने बताया कि पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कुल 788 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
Published: undefined
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैली और जनसभा करने वाली हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दाहोद, खेड़ा और अहमदाबाद में रैली और जनसभा करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी 3 रैलियों को संबोधित करेंगे। इधर आम आदमी पार्टी भी रोड शो करेंगी।
Published: undefined
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के भी कई दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खरगे समेत चुनाव प्रचार करने मैदान में नजर आएंगे। बता दें कि पहले चरण में गुजरात की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है। इसके लिए 1 दिसंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में चुनावी मैदान में 788 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतरे हैं। दूसरे चरण में 5 दिसंबर को 93 सीटों पर मतदान होगा और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined