हालात

गुजरात में मिला हवा से फैलने वाला ग्लेंडर वायरस, कोरोना से भी है खतरनाक!

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इस वायरस से अबतक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी दो लोगों की जान गई है, वहीं 80 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में हैं। कोरोना की खौफ के बीच गुजरात के संतरामपुर के प्रतापपुरा में घोड़ों में ग्लेंडर नामक वायरस देखने को मिला है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इस वायरस से अबतक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी दो लोगों की जान गई है, वहीं 80 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में हैं। कोरोना की खौफ के बीच गुजरात के संतरामपुर के प्रतापपुरा में घोड़ों में ग्लेंडर नामक वायरस देखने को मिला है। यह वायरस बेहद ही खतरनाक है। इसे जानवरों से इंसान तक फैलने में देर नहीं लगती। यह वायरस सिर्फ हवा से फैलता है। संक्रमित जानवरों के पास जाने भर से ही यह वायरस इंसानों में फैल जाता है।

दरअसल, गुजरात के प्रतापपुरा में एक घोड़े की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि घोड़े में ग्लेंडर नामक वायरस है। यह वायरस इतना खरतना है कि घोड़े की मौत हो गई। एक घोड़े की मौत के बाद बाकी घोड़ों की भी जांच की गई। उन घोड़ों को भी ग्लेंडर वायरस पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद वन विभाग की ओर से इन घोड़ों को जहरीला इंजेक्शन देकर उनको मौत के घाट उतार कर उन्हें रिहाइशी इलाके से दूर दफना दिया गया।

ग्लेंडर नाम के वायरस के बारे में पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया है। एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट आस-पास के सभी पालतू जानवरों की चेकिंग कर रहा है, ताकि अगर वायरस दूसरे जानवर में फैला हो तो उसे रोका जा सके। वहीं, उन घोड़े के संपर्क में आने वाले लोगों की भी चेकिंग की जा रही है। यह वायरस इंसान में भी हवा के जरिए फैलता है। ग्लेंडर वायरस के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद संतरामपुर शहर और तहसील के घोड़े, खच्चर और गधे को मिलाकर 176 जानवरों के सैंपल लैब में भेजे गए हैं। ये वायरस घोड़े की प्रजाति में ज्यादातर देखने को मिलता है, जो इंसान में भी जानवर के संपर्क में आने की वजह से फैल सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • आकार पटेल/ लोकतंत्र की मजबूती दिखाने वाले हर मोर्चे पर गिरावट, फिर कितने स्वतंत्र हम!

  • ,
  • 'यूं ही नहीं उन्हें ‘एंटायर पोलिटकल साइंस’ में MA कहा जाता है', ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी पर जयराम का PM पर तंज

  • ,
  • '...यही आदमी एक दिन देश का झंडा गिराने का काम करेगा', स्वतंत्रता दिवस पर खड़गे का मोदी पर हमला, कई मुद्दों पर घेरा

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर