
गुजरात के सूरत के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग लग गई है। सूरत के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग लगने के बाद इस घटना के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक दमकल की 10-12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। स्थिति काबू में है। आग के कारण का पता नहीं चल पाया है।
सूरत के बॉम्बे मार्केट में लगी भीषण आग की घटना में फिलहाल कोई हताहत नहीं हुई है, आग लगने की वजह क्या है। इस बारे में भी अभी कुछ पता नहीं चला है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए