हालात

पीएम मोदी के गुजरात में जान जोखिम में डालकर टूटे हुए पुल को स्कूली बच्चे पार करने को मजबूर

गुजरात के खेड़ा जिले में नाइका और भेराई गांव को जोड़ने वाले टूटे हुए पुल से स्कूली बच्चे गुजरने को मजबूर हैं। यह पुल नाले पर बना है, जोकि 9 फीट ऊंचा है। पुल दो महीने पहले टूट गया था। लेकिन अब तक प्रशासन ने इसे ठीक नहीं करवाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया गुजरात के खेड़ा जिले में जान जोखिम में जालकर पुल पार करने को स्कूली बच्चे मजबूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में जान जोखिम में डालकर स्कूली बच्चे टूटे हुए पुल से गुजरने को मजबूर हैं। टूटे हुए पुल से बच्चों के गुजरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला गुजरात के खेड़ा जिले का है। नाइका और भेराई गांव को जोड़ने वाले पुल से स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पुल नाले पर बना है, जोकि 9 फीट ऊंचा है। बताया जा रहा कि पुल दो महीने पहले टूट गया था। लेकिन अब तक प्रशासन ने इसे ठीक नहीं करवाया।

पुल के टूटने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खास तौर पर स्कूल से आने-जाने वाले बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। बच्चे स्थानीय लोगों की मदद से हर रोज टूटे हुए पुल को पार कर पढ़ने के लिए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, यहां कोई दूसरा रास्ता नहीं है, जिससे बच्चे स्कूल जा सकें। ऐसे में मजबूरी में इन बच्चों को टूटे हुए पुल का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। बारिश का मौसम है, पुल भरा हुआ है। पुल को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तो यहां कभी भी हादसा हो सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Jul 2018, 10:57 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी