हालात

गुजरात: पंचमहल में नाले में ग‍िरी कार, एक ही परिवार के 7 बच्चों की मौत  

गुजरात के पंचमहल में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के लोगों की मौत हो गई। वहीं , तीन लोगों घायल हैं। मारे गए लोगों में सभी बच्चे शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया गुजरात के पंचमहल में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 बच्चों की मौत

गुजरात के पंचमहल जिले में बच्‍चों से भरी एक कार नाले में जा गिरी। इस हादसे में 7 बच्‍चों की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों को बचा लिया गया जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कार में 10 लोग सवार थे।

इस दुर्घटना के बारे में पुलिस इंस्‍पेक्‍टर एबी देवधा ने बताया कि हादसे का कारण कार से चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। कार अनियंत्र‍ित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। इस नाले में पानी भरा हुआ था।

पुलिस ने बताया पड़ताल में यह बात सामने आई है कि सभी मृतक बच्‍चे एक ही परिवार के थे। बच्‍चों के परिजन अपने रिश्‍तेदार के घर से लौट रहे थे तब यह हादसा हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नहीं रुक रहा अमेरिका, ग्रेटर टुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, लगातार दूसरी बार FIFA के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

  • ,
  • अमेरिका ने ईरान पर हमले किए तेज, ग्रेटर तुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, तेल टैंकर को भी बनाया निशाना, तेहरान का भी जवाबी हमला

  • ,
  • FIFA: इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, बिना गोल किए भी छाए मेस्सी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

  • ,
  • FIFA WC 2026: हाईवोल्टेज सेमीफाइनल में इंग्लैंड का अर्जेंटीना से सामना, जानें किसका पलड़ा भारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी के किराए के मकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद, पुलिस का दावा