
पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। हरियाणा सरकार ने उसे 30 दिन की पैरोल मंजूर की है, जिसके बाद मंगलवार सुबह वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। जानकारी के मुताबिक, राम रहीम सुबह करीब 6 बजकर 34 मिनट पर जेल से बाहर आया। इस दौरान जेल परिसर के बाहर ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था भी नजर नहीं आई।
साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड समेत कई मामलों में सजा काट रहा राम रहीम अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसे दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 10-10 साल यानी कुल 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा वह डेरे के मैनेजर रणजीत सिंह हत्या मामले में भी दोषी ठहराया जा चुका है।
Published: undefined
यह 16वीं बार है जब राम रहीम पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आया है। इससे पहले जनवरी 2026 में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वह 15 फरवरी को वापस सुनारिया जेल लौटा था। राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने को लेकर विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने लगातार सवाल उठाए हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पैरोल नियमों के तहत दी जाती है।
अधिकांश बार पैरोल मिलने के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में रहा है। सिरसा मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा संगठन के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर भारत के कई राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।
Published: undefined
साल 2020 से अब तक राम रहीम कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है। अक्टूबर 2020 और मई 2021 में उसे एक-एक दिन की पैरोल मिली थी। फरवरी 2022 में 21 दिन की फरलो दी गई, जबकि जून 2022 में 30 दिन की पैरोल मिली। इसके बाद अक्टूबर 2022 और जनवरी 2023 में 40-40 दिन की पैरोल दी गई। जुलाई 2023 में 30 दिन और नवंबर 2023 में 21 दिन की फरलो मंजूर हुई।
साल 2024 में जनवरी में 50 दिन की पैरोल, अगस्त में 21 दिन की फरलो और अक्टूबर में 20 दिन की पैरोल दी गई। वहीं 2025 में जनवरी में 30 दिन और अप्रैल में 21 दिन की फरलो मिली थी। अब मई 2026 में उसे फिर 30 दिन की पैरोल दी गई है।
Published: undefined
गुरमीत राम रहीम इस समय कई गंभीर मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है।
दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में CBI कोर्ट ने उसे 10-10 साल, यानी कुल 20 साल की सजा सुनाई थी।
इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी उसे दोषी ठहराया गया।
साथ ही डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के केस में भी उसे सजा मिल चुकी है।
इन सभी मामलों में वह फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined