हालात

गुरुग्राम: तीन फार्महाउस सील, गायक दलेर मेहंदी की जमीन भी शामिल, अवैध तरीके से बनाने का आरोप

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गुरुग्राम जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सोहना में दमदमा झील के पास गायक दलेर मेहंदी समेत तीन लोगों के फार्म हाउस को सील कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (डीटीसीपी) ने सोहना में दमदमा झील के पास प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के एक फार्महाउस सहित तीन फार्महाउस को सील कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को सोन्या घोष बनाम हरियाणा राज्य मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों के अनुपालन में तीन फार्महाउसों के खिलाफ सीलिंग अभियान चलाया गया था।

Published: undefined

जिला नगर नियोजक अमित मधोलिया के नेतृत्व में सहायक नगर नियोजक (एएसटी) सुमीत मलिक, दिनेश सिंह, रोहन और शुभम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट लछीराम, नायब तहसीलदार, सोहना की उपस्थिति में सीलिंग अभियान चलाया। टीम के साथ सोहना सदर थाने की पुलिस टीम भी तैनात रही।

Published: undefined

जिला टाउन प्लानर (डीटीपी) अमित मधोलिया ने कहा, ये झील के जलाशय क्षेत्र में प्राधिकरण से पूर्व अनुमति के बिना बनाए गए अनधिकृत फार्महाउस थे। ये अरावली क्षेत्र में स्थित थे।

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तीन फार्महाउस में से एक गायक दलेर मेहंदी का है, जो करीब 1.5 एकड़ की जमीन पर बना है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या

  • ,
  • खड़गे ने मनरेगा के बकाये पर मोदी सरकार को घेरा, ‘जी राम जी’ के प्रावधानों पर भी मांगा जवाब

  • ,
  • अजय राय का बीजेपी सरकार पर हमला, 'जब तक राम मंदिर जाने की इजाजत नहीं मिलती, तब तक अयोध्या नहीं छोड़ेंगे'

  • ,
  • सिनेजीवन: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी और अमित सियाल ने संघर्षों से बनाई पहचान