हालात

कोरोना के कहर के बीच हज समिति का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को ही मिल सकेगी हज यात्रा की अनुमति

भारतीय मुस्लिम को तब तक वार्षिक हज यात्रा के लिए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक कि उसने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक नहीं ली है। एचसीआई के सीईओ मकसूद अहमद खान ने गुरुवार को देर रात सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय और जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के ताजा निर्देशों के बाद यह घोषणा की।

फोटो: AFP
फोटो: AFP 

कोरोना महामारी के बीच इस साल की हज यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। भारत में हज समिति(एचएसआई) ने कहा है कि किसी भी भारतीय मुस्लिम को तब तक वार्षिक हज यात्रा के लिए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक कि उसने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक नहीं ली है। एचसीआई के सीईओ मकसूद अहमद खान ने गुरुवार को देर रात सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय और जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के ताजा निर्देशों के बाद यह घोषणा की।

साथ ही उन लोगों को सलाह दी गई है, जिन्होंने हज 2021 के लिए वैक्सीन की पहली खुराक लेने के लिए आवेदन किया था, अब उन्हें यात्रा से पहले दूसरी खुराक दी जा सकती है। हालांकि, खान ने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब के अधिकारियों की ओर से अभी तक हज यात्रा की स्थिति पर कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है। खान ने कहा, यदि भारतीय मुस्लिम समुदाय हज-2021 के लिए जाते हैं, तो उनके लिए जून के मध्य से उड़ानें शुरू होंगी। इस वर्ष जुलाई 2021 को हज का फर्ज अदा होना है।

श्विक स्तर पर फिर से फैल रही कोरोना महामारी के बीच हज यात्रा का स्वरूप क्या होगा, अभी इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बता दें कि पिछले साल भी कोरोना वायरस की महामारी की वजह से नियमित हज यात्रा नहीं हो सकी थी। इससे पहले हज यात्रा को लेकर पिछले साल दिसंबर में एक रिपोर्ट जारी हुई थी, इसमें बताया गया था कि कोरोना महामारी के कारण इस बार की हज यात्रा महंगी होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था