हालात

हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर फिर आया नन्हा मेहमान, दूसरी बार बने माता-पिता, ट्वीटर पर दी जानकारी

हरभजन ने लिखा, “हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमें एक स्वस्थ बेटे के रूप में आशीर्वाद दिया। गीता और बच्चा दोनों अच्छे हैं। हम दोनों बेहद खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों का उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं।”

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के घर में एक नया मेहमान आया है। हरभजन की पत्नी गीता दूसरी बारी मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इन दोनों की पहले से एक बेटी भी है। हरभजन ने ट्वीटर पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। हरभजन ने ट्वीटर पर संदेश लिख बताया है कि उनकी पत्नी ओर बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

हरभजन ने लिखा, “हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमें एक स्वस्थ बेटे के रूप में आशीर्वाद दिया। गीता और बच्चा दोनों अच्छे हैं। हम दोनों बेहद खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों का उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं।” गीता और हरभजन की शादी 29 अक्टूबर 2015 को हुई थी। 2016 में गीता ने बेटी को जन्म दिया था। इन दोनों ने अपनी बेटी का नाम हिनाया रखा था।

आपको बता दें, हरभजन सिंह का नाम भारतीय क्रिकेट में काफी बड़ा है। वह देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले क्रिकेटर हैं। वह अभी भी क्रिकेट में सक्रिय हैं और आईपीएल में खेलते हैं। आईपील के 14वें सीजन के दूसरे चरण में वह दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे। वहीं गीता ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वह सबसे पहले 2006 में इमरान हाशमी के साथ दिल दे दिया में नजर आईं। इमरान के साथ ही वह 2007 में द ट्रेन नाम की फिल्म में दिखीं। 2013 में आई जिला गाजियाबाद में भी दिखी थीं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे चुकी हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप