हालात

नोएडा में निकली शोभा यात्रा में दिखा भाईचारा, रोजा रखे मुसलमानों ने हनुमान भक्तों को पिलाई शर्बत

नोएडा सेक्टर 8 सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच आज हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग शोभा यात्रा में शामिल लोगों को कोल्ड ड्रिंक, पानी और जूस बांटते नजर आए।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में जहां हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान बवाल हुआ, वहीं नोएडा में शोभा यात्रा के दौरान रोजा रखे मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू समाज के लोगों को शर्बत पिलाई और भाईचारे का संदेश दिया।

नोएडा सेक्टर 8 के अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने किया। इसी दौरान कुछ मुस्लिम समाज के लोग शोभा यात्रा निकालने वालों को कोल्ड ड्रिंक, पानी और जूस बांटते नजर आए।

हालांकि इस दिल को छू लेने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी शबी लोग तारीफ भी कर रहे हैं। शोभा यात्रा के दौरान सैंकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोग अपने परिवारों के साथ नजर आए और शोभा यात्रा का स्वागत कर भाईचारे का संदेश दिया।

वहीं एक दिन पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी की घटना को देखते हुए आज नोएडा में इस यात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी तरह का माहौल खराब न हो। शनिवार शाम हुई दिल्ली में हिंसा के बाद से जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 2 दमकलकर्मी की मौत, इथियोपिया भूस्खलन से 14 लोगों की गई जान

  • ,
  • 'सिर्फ रील से नहीं कर सकते युवा को खुश', जयराम बोले- रोजगार संकट का समाधान के बजाय 'हेडलाइन मैनेजमेंट' में लगी मोदी सरकार

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी, MP, हरियाणा और उत्तराखंड में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, पंजाब के पटियाला में रेड अलर्ट

  • ,
  • ट्रंप की नई टैरिफ नीति के खिलाफ अमेरिका के 25 राज्य पहुंचे कोर्ट, भारत समेत 60 देशों पर लगाए शुल्क को दी चुनौती

  • ,
  • नोएडा: चिप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने गए दमकलकर्मियों पर गिरी दीवार, 2 की मौत