
हरियाणा के पलवल जिले के होडल (आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार जगदीश नायर 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने सिर पर जूता रखकर वोट मांग रहे हैं। इसका कारण यह है कि वह एक समुदाय की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, जो अपने खिलाफ उनकी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनसे नाराज है।
Published: undefined
जगदीश नायर ने हालांकि किसी भी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने की बात से इनकार किया है, जो मुख्य रूप से औरंगाबाद गांव में रहता है। उन्होंने कहा, “मैं मतदाताओं को यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहा हूं कि अगर मैं निर्वाचित हो जाता हूं तो मैं एक सेवक की तरह उनकी सेवा करूंगा।”
Published: undefined
कांग्रेस उम्मीदवार उदय भान, जो जगदीश नायर के विपक्षी उम्मीदवार हैं, उन्होंने नायर के इस अंदाज में वोट मांगने को नाटक करार दिया है। उन्होंने कहा कि जगदीश नायर कई कारणों से कड़े विरोध का सामना कर रहे हैं।
Published: undefined
बता दें कि पहले हसनपुर के रूप में जाना जाने वाले निर्वाचन क्षेत्र का नाम 2009 में होडल रखा गया। 2014 के विधानसभा चुनाव में, पलवल जिले की सभी तीन सीटें, जिनमें होडल भी शामिल था, बीजेपी के अलावा अन्य दलों द्वारा जीती गई थी। बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाओं का अभाव, इसके अलावा अपर्याप्त शैक्षणिक और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा सभी गांवों और कस्बों में आक्रोश का आम कारण है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined