हालात

हरियाणाः किसानों पर लाठी के खिलाफ हुड्डा का अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान, मुश्किल में खट्टर सरकार

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यपाल से आग्रह है कि वह विशेष विधानसभा सत्र बुलाएं और किसानों की समस्या पर चर्चा करें। सत्र में हम अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे, क्योंकि जो मौजूदा सरकार है वह लोगों का और विधानसभा का विश्वास खो चुकी है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आदोलन के लिए जा रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव के खिलाफ हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य की खट्टर सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है। उन्होंने राज्य के राज्यपाल से किसानों के मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

हरियाणा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “हरियाणा के राज्यपाल से आग्रह है कि वह विशेष विधानसभा सत्र बुलाएं और किसानों की समस्या पर चर्चा करें। सत्र में हम अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे, क्योंकि जो मौजूदा सरकार है, वह लोगों का और विधानसभा का विश्वास खो चुकी है।”

Published: 04 Dec 2020, 7:17 PM IST

इससे पहले पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों को खालिस्तानी कहकर अपमानित किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसानों का अपमान किया जा रहा है। उन्हें 'खालिस्तानी' और 'कांग्रेसी' कहा जा रहा है। किसान सिर्फ किसान होते हैं। ये किसान धर्म, जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर अपनी जायज मांगों के लिए इस ठंड में यहां आए हैं। और इनका अपमान किया जा रहा है।

Published: 04 Dec 2020, 7:17 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार बुरी स्थिति में है, क्योंकि उन्होंने सबसे बड़ी गलती की है। अगर उन्होंने किसानों को रोका नहीं होता या पानी के तोपों का इस्तेमाल नहीं किया होता या आंसू गैस के गोले नहीं छोड़े होते, तो उन्हें समस्या नहीं होती। राष्ट्रीय राजधानी जाने से दूसरों को कोई कैसे रोक सकता है? हरियाणा सरकार ने जो किया वह निंदनीय है।

Published: 04 Dec 2020, 7:17 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 04 Dec 2020, 7:17 PM IST

  • संसद अनिश्चितकाल तक स्थगित, हंगामे की भेंट चढ़ा पूरा सत्र, लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे हुई चर्चा, राज्यसभा में 41 घंटे

  • ,
  • सिनेजीवन: ‘जॉली LLB-3’ पर न्यायपालिका के अनादर का आरोप और जानिए , क्यों जैकी श्रॉफ ने खुद को बताया 'हरित योद्धा'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: SIR-वोट चोरी पर संसद में हंगामा, लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

  • ,
  • वीडियो: राहुल गांधी बोले- जो सरकार वोट चोरी से बनी हो, क्या उसका इरादा कभी जनसेवा हो सकता है?

  • ,
  • संभल शाही जामा मस्जिद विवाद: संभल के सिविल जज की अदालत में हुई सुनवाई, 28 अगस्त तक आपत्ति दाखिल करने के निर्देश