हालात

'हरियाणा सरकार तमाशा बंद करे, अफसरों को अरेस्ट करें, PM-CM एक्शन लें', IPS पूरन के परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतरने के बाद गांधी पूर्वाह्न 11 बजकर आठ मिनट पर कुमार के आवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। गांधी का यह दौरा कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर हरियाणा सरकार पर विपक्ष के बढ़ते हमले के बीच हुआ है।

पूरण कुमार की मौत दलितों के लिए चिंता का विषय; प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तुरंत कार्रवाई करें: राहुल गांधी
पूरण कुमार की मौत दलितों के लिए चिंता का विषय; प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तुरंत कार्रवाई करें: राहुल गांधी  

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को हरियाणा के आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी दिवंगत वाई पूरण कुमार के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक परिवार का मामला नहीं है। कांग्रेस नेता ने ये भी दावा किया कि इस घटना से गलत मैसेज जा रहा है। उन्होंने सरकार से कहा कि फ्यूनरल होने दीजिए और इस केस को तमाशा मत बनाइए।

Published: undefined

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतरने के बाद गांधी पूर्वाह्न 11 बजकर आठ मिनट पर कुमार के आवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। गांधी का यह दौरा कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर हरियाणा सरकार पर विपक्ष के बढ़ते हमले के बीच हुआ है।

Published: undefined

'दलितों के साथ सालों से हो रहा भेदभाव'

राहुल गांधी ने पूरन को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "सालों से सिस्टम के आधार पर भेदभाव हो रहा है। ऑफिसर को कमतर करने के लिए, करियर बर्बाद करने के लिए सिस्टम के आधार पर दूसरे ऑफिसर लगातार काम कर रहे हैं। ये सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है। देश में करोड़ों दलित भाई-बहन हैं। उनको गलत मैसेज जा रहा है क्या मैसेज जा रहे हैं कि आप कितने भी सफल क्यों न हों, कितने भी ताकतवर क्यों न हों, कितने भी इंटेलिजेंट क्यों न हों। अगर आप दलित हो तो आपको दबाया जा सकता है, कुचला जा सकता है, फेंका जा सकता है। मेरा प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को संदेश है कि आपने इस परिवार को जो वादा किया है उसे पूरा करें। अधिकारियों पर कार्रवाई कीजिए। गिरफ़्तारी कीजिए। विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को संदेश है कि आईपीएस पूरन कुमार की बेटियों के प्रति अपना वादा पूरा करें और उनका अंतिम संस्कार होने दें।"

Published: undefined

हरियाणा के बड़े अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप

2001 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार (52 वर्ष) ने सात अक्टूबर को कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी।

कुमार ने कथित तौर पर आठ पन्नों का अंतिम नोट छोड़ा था जिसमें हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर और अब स्थानांतरित रोहतक पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया सहित आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर ‘‘जाति-आधारित भेदभाव, लक्षित मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार’’ का आरोप लगाया गया है।

Published: undefined

परिवार का पोस्टमार्टम और दाह संस्कार से इनकार 

आईपीएस अधिकारी की पत्नी एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने मांग की है कि कपूर और बिजारणिया का नाम उनके पति को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के लिए प्राथमिकी में दर्ज किया जाए।

अधिकारी का परिवार आरोपी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। परिवार ने अपनी मांगों के पूरा होने तक पोस्टमार्टम और दाह संस्कार के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया है।

विभिन्न पार्टियों के नेता पार्टी लाइन से ऊपर उठकर अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए चंडीगढ़ में कुमार के परिवार से मिलने आ रहे हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • 'कायर और समझौतावादी हो गया है 56 इंच का सीना वाला आदमी’, अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को हाई कोर्ट ने किया बरी, लेकिन फिर भी जेल में रहेंगे, जानें क्यों?

  • ,
  • अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में अब तक 1332 ईरानी नागरिकों की मौत, UN में ईरान बोला- किसी भी विदेशी शक्ति को अपने...

  • ,
  • पश्चिम एशिया में जंग तेज, आठवें दिन भी जारी है हवाई हमले, तेहरान में सुनाई दिए कई धमाके, जानें ताजा अपडेट