हालात

कोरोना संकट के बीच हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में जुलाई में खुलेंगे स्कूल और कॉलेज

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने कहा कि हम चरणबद्ध तरीके से स्कूली शिक्षा शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत कक्षा 10वीं से 12वीं तक के स्कूल 1 जुलाई से और कक्षा 6वीं से 9वीं तक के लिए 15 जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना संकट के बीच देश कुछ राज्य अभी यह विचार कर रहे हैं कि कॉलेजों और स्कूलों को कब खोला जाए। इस बीच हरियाणा सरकार ने इस संबंध में फैसला ले लिया है। हरियाणा ने जुलाई से स्कूलों में और अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “हम चरणबद्ध तरीके से स्कूली शिक्षा शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत कक्षा 10वीं से 12वीं तक के स्कूल 1 जुलाई से और कक्षा 6वीं से 9वीं तक के लिए 15 जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू होगा।”

Published: 04 Jun 2020, 11:15 AM IST

उन्होंने कहा, “कक्षाएं शिफ्ट में लगेंगी, ताकि एक कक्षा के आधे छात्र पहली पाली में आएं और बाकी दूसरी कक्षा में आएं। हम अभी तक पाली की समयसीमा तय नहीं कर पाए हैं।”

Published: 04 Jun 2020, 11:15 AM IST

इस बीच, बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने घोषणा की कि 10वीं कक्षा के परिणाम 8 जून को घोषित किए जाएंगे। इसके अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा कि 12वीं कक्षा के छात्रों को 1 जुलाई से 15 जुलाई तक अपनी लंबित परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना होगा।

Published: 04 Jun 2020, 11:15 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Jun 2020, 11:15 AM IST

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा