हालात

हरियाणा: हत्या के दोषी रामपाल को उम्रकैद, हिसार कोर्ट ने सुनाई सजा, 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

हरियाणा के हिसार में नवम्बर 2014 में रामपाल के बरवाला के सतलोक आश्रम में हत्‍या के दो अलग-अलग मामले सामने आए थे। इन मामलों में रामपाल समेत उसके समर्थकों पर 2014 में केस दर्ज हुआ था। इन्हीं दो मामलो में कोर्ट ने सजा सुनाई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया हत्या के दोषी रामपाल को उम्रकैद

हरियाणा के हिसार कोर्ट ने हत्या के दोषी रामपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने रामपाल पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पिछले गुरुवार को कोर्ट ने रामपाल समेत 26 लोगों को हत्या के दो अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिया था।

हिसार में नवम्बर 2014 में रामपाल के बरवाला के सतलोक आश्रम में हत्‍या के दो अलग-अलग मामले सामने आए थे। इन मामलों में रामपाल पर 2014 में मुकदमा हुआ था। पहला केस महिला भक्त की संदिग्ध मौत का है, जिसका शव रामपाल के सतलोक आश्रम में 18 नवंबर, 2014 को मिला था।

वहीं दूसरा मामला उस हिंसा से जुड़ा है, जिसमें रामपाल के समर्थक पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान करीब 10 दिनों तक चली हिंसा में 4 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत हो गई थी। रामपाल और उसके समर्थक नवम्बर, 2014 में गिरफ्तार हुए थे। उसके बाद से वे जेल में बंद थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा