हालात

केंद्रीय बजट में हरियाणा की अनदेखी की गई, चुनाव में बीजेपी की अनदेखी करेगा राज्यः दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि क्या हरियाणा देश का हिस्सा नहीं है? सरकार को तो हमारी मांग पर भी आपत्ति है। मैं उन्हें बता दूं कि जिस तरह से बजट में हरियाणा को नजरअंदाज किया गया है, उसी तरह से चुनाव में लोग भी बीजेपी को नजरअंदाज करेंगे।

दीपेंद्र हुड्डा बोले- केंद्रीय बजट में हरियाणा की अनदेखी, चुनाव में बीजेपी की अनदेखी करेगा राज्य
दीपेंद्र हुड्डा बोले- केंद्रीय बजट में हरियाणा की अनदेखी, चुनाव में बीजेपी की अनदेखी करेगा राज्य फोटोः सोशल मीडिया

हरियाणा के कई कांग्रेस सांसदों ने केंद्रीय बजट में राज्य की कथित उपेक्षा को लेकर शुक्रवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य के लोग भी बीजेपी की इसी तरह अनदेखी करेंगे।

रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि बजट में हरियाणा के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है और सदन में यह मुद्दा उठाने पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राज्य के पार्टी सहयोगियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिंह ने उनसे कहा कि वे इस बात पर ध्यान दें कि बजट में देश के लिए क्या है, न कि हरियाणा के लिए।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “क्या हरियाणा देश का हिस्सा नहीं है? सरकार को तो हमारी मांग पर भी आपत्ति है। मैं उन्हें बता दूं कि जिस तरह से बजट में हरियाणा को नजरअंदाज किया गया है, उसी तरह से चुनाव में लोग भी बीजेपी को नजरअंदाज करेंगे।” बीजेपी शासित राज्य में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने की उम्मीद है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ कल से शुरू करेगी अभियान, 50 शहरों में प्रेस कांफ्रेस कर सरकार को घेरेगी

  • ,
  • संजीव कुमारः 'शोले' के ठाकुर से 'कोशिश' के मूक-बधिर तक, हर किरदार को अपने अभिनय से कर दिया अमर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव, बंदर अब्बास पोर्ट सिटी के तटीय इलाकों में हुए धमाके

  • ,
  • राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल रिकॉर्ड’ की जांच हो, बीजेपी से निकलेंगे संबंध: अखिलेश यादव