मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की ये तस्वीर आपने देखी? हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां, NIA ने की जारी
एनआईए ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी मार्शलों ने मंगलवार को पाकिस्तानी नागरिक और कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा की हिरासत भारत के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों को सौंप दी।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: NIA
26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा इस समय एनआईए की हिरासत में है। एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच एनआईए ने तहव्वुर राणा की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में तहव्वुर राणा के हाथों में हथकड़ी है और पैरों में बेड़ियां नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एनआईए ने इस बारे में जानकारी दी है।
एनआईए ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी मार्शलों ने मंगलवार को पाकिस्तानी नागरिक और कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा की हिरासत भारत के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों को सौंप दी।"
एनआईए ने आगे लिखा, "तहव्वुर राणा अब 18 दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में है, इस दौरान एजेंसी उससे विस्तृत पूछताछ करेगी ताकि 2008 के घातक हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाया जा सके, जिसमें कुल 166 लोग मारे गए थे और 238 से अधिक लोग घायल हुए थे।"
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए