हालात

कोरोना वैक्सीन को लेकर परेशान करने वाली खबर! फाइजर की वैक्सीन लगाने के 2 दिन बाद इस देश में महिला की मौत

बताया जा रहा है कि पुर्तगाल के पोर्टो शहर में रहने वाली सोनिया एकेवेडो को वैक्सीन लगाए जाने के बाद कोई बुरा साइड इफेक्ट नहीं हुआ था। दो बच्चों की मां सोनिया Portuguese Institute of Oncology में काम करती थीं।

फोटो सौजन्य: SOLARPIX.Com
फोटो सौजन्य: SOLARPIX.Com 

कोरोना के बाद अब दुनिया भर में बढ़ते इसके नए स्ट्रेन के खतरे के बीच एक और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। जिस कोरोना वैक्सीन का इंतजार पूरी दुनिया पिछले 1 सालों से कर रही है, उससे मौत की भी खबर सामने आई है। हैरान करने वाली ये रिपोर्ट पुर्तगाल की है। जहां फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद ही एक महिला की मौत हो गई।

आपको बता दें, 41 साल की महिला पेशे से स्वास्थ्य कर्मचारी थी। latinpost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइजर की वैक्सीन लगाने के करीब 48 घंटे बाद नए साल के दिन सोनिया एकेवेडो की अचानक ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुर्तगाल के पोर्टो शहर में रहने वाली सोनिया एकेवेडो को वैक्सीन लगाए जाने के बाद कोई बुरा साइड इफेक्ट नहीं हुआ था। दो बच्चों की मां सोनिया Portuguese Institute of Oncology में काम करती थीं।

इधर, पुर्गताल के हॉस्पिटल ने आधिकारी बयान में बताया कि 30 दिसंबर को सोनिया को वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद हॉस्पिटल को किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट की जानकारी नहीं दी गई थी। वैक्सीन लगवाने के बाद सोनिया ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट किया था और लिखा था कि कोविड-19 टीकाकरण हो गया।

पिता ने कहा कि उन्होंने 31 दिसंबर की शाम सोनिया के साथ न्यू ईयर ईव सेलिब्रेट किया था। वहीं, सोनिया की बेटी वैनिआ ने कहा कि उनकी मां ने बताया था कि जहां वैक्सीन लगाई गई है, वहां पर बस सामान्य दर्द हो रहा है। पको बता दें, पुर्तगाल की आबादी करीब एक करोड़ है, लेकिन यहां कोरोना वायरस के कुल मामले 4.27 लाख से अधिक हो चुके हैं और 7,118 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मैं खुद दूंगा मोदी को नरवणे जी की किताब, मुझे नहीं लगता PM में लोकसभा आने की हिम्मत होगी- राहुल गांधी

  • ,
  • Weather Update: मौसम ने फिर ली करवट, यूपी-बिहार, राजस्थान और पंजाब में ठंड-बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट

  • ,
  • 'पीएम मोदी ने रूसी तेल खरीदना बंद करने, अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश का संकल्प लिया', व्हाइट हाउस ने भी किया दावा

  • ,
  • रोहित शेट्टी की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई लोगों के बयान दर्ज, मुख्य शूटर की पहचान, पुलिस ने किए कई और खुलासे

  • ,
  • गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 नाबालिग बहनों ने इमारत से कूदकर दी जान, टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं तीनों