हालात

हिमाचल प्रदेश में दिल दहलाने वाली खबर: घर में लगी भीषण आग, 6 लोग जिंदा जले, इस वजह से हुआ हादसा

यह इस हफ्ते राज्य में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले सोलन जिले के अर्की शहर के पुराने बस स्टैंड इलाके में रिहायशी इमारतों में भीषण आग लगी थी। उस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के तलगना गांव में बुधवार देर रात लगी भीषण आग में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।यह हादसा करीब 2 बजे हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को निकलने का मौका नहीं मिल सका। परिवार का एक सदस्य इस हादसे में बच गया।

मृतकों में नरेश, पत्नी तृप्ता, उनकी रिश्तेदार कविता और तीन बच्चे सारिका, कृतिका और कृतिक शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शव बुरी तरह जल चुके थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

इस हादसे में कविता का पति लोकेंद्र बच गया, जिसे गांव वालों ने गंभीर हालत में बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए सोलन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने के दौरान घर में रखा एक एलपीजी सिलेंडर भी फट गया, जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया। इस हादसे में पालतू जानवरों के भी जिंदा जलने की खबर है।

यह इस हफ्ते राज्य में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले सोलन जिले के अर्की शहर के पुराने बस स्टैंड इलाके में रिहायशी इमारतों में भीषण आग लगी थी। उस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

फिलहाल कुछ लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों की सही पहचान के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांडः मेरठ की अदालत ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया, अगली तारीख पर सजा का ऐलान

  • ,
  • सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल