हालात

मार्च में ही कहर बरपा रही गर्मी, अकोला, बाड़मेर में 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

देश के बड़े हिस्से में गर्म हवा का चलना जारी रहने के बीच महाराष्ट्र के अकोला और राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे भारत में बुधवार को सबसे अधिक तापमान है। यह जानकारी आईएमडी ने दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश के बड़े हिस्से में गर्म हवा का चलना जारी रहने के बीच महाराष्ट्र के अकोला और राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे भारत में बुधवार को सबसे अधिक तापमान है। यह जानकारी आईएमडी ने दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में बुधवार को बताया गया कि मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो उस क्षेत्र का इस महीने का दूसरा उच्चतम तापमान है, जबकि राजस्थान के जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का दूसरा सबसे अधिक तापमान है।

Published: 16 Mar 2022, 11:13 PM IST

जम्मू में सामान्य से नौ डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में सामान्य से 9.6 डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी हिस्से में, मोहनबाड़ी (डिब्रूगढ़) में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि तेजपुर में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published: 16 Mar 2022, 11:13 PM IST

आईएमडी ने कहा कि जम्मू, पश्चिम राजस्थान और गुजरात के छोटे हिस्से भीषण गर्मी की लहर का सामना कर रहे हैं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी की लहर है और विदर्भ, मध्य प्रदेश और आंतरिक ओडिशा के कई इलाकों में लू की स्थिति है।

Published: 16 Mar 2022, 11:13 PM IST

जम्मू, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के छोटे इलाकों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों, विदर्भ के इलाकों और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों, आंतरिक ओडिशा और तेलंगाना में गुरुवार को लू की स्थिति बनी रहेगी, जबकि शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान, आंतरिक ओडिशा और तेलंगाना में लू की स्थिति रहेगी।

Published: 16 Mar 2022, 11:13 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 16 Mar 2022, 11:13 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पार्टी के घोषणापत्र पर बहस की मांग की

  • ,
  • हम प्रधानमंत्री मोदी से सवाल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने प्रज्वल के लिए वोट मांगा था: शिवकुमार

  • ,
  • अन्याय के खिलाफ लड़ाई में अपने योद्धा पति के नक्शेकदम पर चलूंगी, झुकना आदिवासियों के डीएनए में नहीं: कल्पना सोरेन

  • ,
  • प्रज्वल रेवन्ना एक मास रेपिस्ट, मोदी ने मांगे उसके लिए वोट, पूरी BJP देश की हर महिला से माफी मांगेः राहुल गांधी

  • ,
  • देरी से मतदान के आंकड़े जारी किए जाने पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, कहा- दाल में जरूर कुछ काला है