
देश के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई राज्यों में अत्यधिक तापमान बढ़ने पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लू चलने के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश और परामर्श जारी किया है। मौसम विभाग के परामर्श में धूप में, खासकर दोपहर के समय देर तक बाहर न रहने, पर्याप्त पानी और तरल पेय पदार्थ पीने, हल्के और हवादार कपड़े पहनने, अधिक गर्मी के दौरान बाहर अधिक श्रम वाले काम से परहेज करने जैसे एहतेयाती निर्देश शामिल हैं।
Published: undefined
आईएमडी ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए विशेष देखभाल की सलाह दी है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मौसम विभाग ने इस बात पर जोर दिया कि गर्मी से होने वाली बीमारियों जैसे थकान और लू लगने से बचने के लिए प्रारंभिक जागरूकता और निवारक उपाय महत्वपूर्ण हैं।’’
Published: undefined
मौसम विभाग ने अपने नवीनतम आकलन में कहा है कि उत्तर-पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में फिलहाल अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 44 डिग्री सेल्सियस के बीच है और राजस्थान के श्री गंगानगर में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक बढ़ गया है।
Published: undefined
अधिकारी ने कहा, “आईएमडी ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ इलाकों में हीटवेव की प्रबल संभावना है।” तटीय और पूर्वी क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है, जबकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined