हालात

बारिश से बेहाल मुंबई,सड़क, रेल की पटरीयां पानी-पानी, देर से चल रहीं 280 उड़ाने, कई रद्द

मुंबई, ठाणे और कोंकण में लगातार दूसरे दिन सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। मुंबई में मंगलवार रात से ही बादल जमकर बरस रहे हैं। सड़क, रेल और हवाई सभी यातायात व्यवस्था पर बारिश का बुरा असर पड़ा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में तो बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई, ठाणे और कोंकण में लगातार दूसरे दिन सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। मुंबई में मंगलवार रात से ही बादल जमकर बरस रहे हैं। सड़क, रेल और हवाई सभी यातायात व्यवस्था पर बारिश का बुरा असर पड़ा है। बुधवार रात तक मुंबई से उड़ान भरने वाली 20 फ्लाइट रद्द कर दी गईं, जबकि 280 में देरी हुई। रेलवे ने ट्रैक डूबने से 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई, ठाणे और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Published: 05 Sep 2019, 11:48 AM IST

महाराष्ट्र को अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक ठाणे, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है। कुर्ला इलाके में मीठी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहां नदी किनारे रहने वाले 1500 लोगों को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया।

Published: 05 Sep 2019, 11:48 AM IST

मुंबई में आवागमन के सभी साधनों पर बारिश का असर पड़ा है। कल (बुधवार) इसकी वजह से 20 उड़ानों को रद्द करनी पड़ी थी, जबकि करीब 300 ट्रेनें देरी चल रही हैं। वहीं कम दृश्यता की वजह से 15 विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। रेलवे के मुताबिक, ट्रैक पर पानी भरने के कारण मुंबई से 10 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

Published: 05 Sep 2019, 11:48 AM IST

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, केरल, कोंकण-गोवा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Published: 05 Sep 2019, 11:48 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 05 Sep 2019, 11:48 AM IST