हालात

बिहार में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बाढ़ का भी खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहने की संभावना है। अगले 72 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में और बारिश होने की संभावना है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के राजधानी पटना में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पटना में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। जिले के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को घुटने भर पानी से गुजरना पड़ रहा है। मीठापुर, यारपुर, जक्कनपुर, राजेंद्र नगर, बस स्टैंड, सिपारा, दीघा, कुर्जी जैसे कई इलाके जलमग्न हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहने की संभावना है। अगले 72 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार में 37.9 मिमी बारिश दर्ज की है।

इस बीच, बुधवार को राज्य में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पटना, नालंदा, भोजपुर, नवादा, रोहतास, कैमूर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सीवान गोपालगंज, सारण, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिले में भारी बारिश हो रही है। उत्तर बिहार के अधिकतर जिले बाढ़ के खतरे का सामना कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध