हालात

कर्नाटक में 4 दिनों तक भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की भी चेतावनी दी है। राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार और शनिवार को बिजली और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

मौसम विभाग ने कर्नाटक में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके चलते बेंगलुरु और आसपास के तटीय क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारी बारिश होने की संभावना बेंगलुरु के साथ बेंगलुरु ग्रामीण, दक्षिण कन्नड़ के तटीय जिलों, उत्तर कन्नड़ और उडुपी में है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, हसन, शिवमोग्गा, रामनगर, कोडागु और चिक्कमगलूर जिलों में बारिश होने वाली है। दक्षिण कर्नाटक के मैसूर, मांड्या, चामराजनगर जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान है।

राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार और शनिवार को बिजली और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। राज्य के अधिकांश जिलों में बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है।

हालांकि उत्तरी कर्नाटक के बागलकोट, बीदर, गडग,कोप्पल, रायचूर जिले बारिश से प्रभावित नहीं होंगे। येलो अलर्ट जस्ट वॉच का संकेत है और इस अलर्ट के दौरान मौसम की स्थिति 7.5 से 15 मिमी तक भारी बारिश है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें कहां कब प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: रामपुर में आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, 38 बिल्डिंग्स ध्वस्त करने का निर्देश

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तेज प्रताप का दावा, 'जीतने वाली उम्मीदवार थीं वीना मानवी, सरकार ने जानबूझकर रद्द किया नामांकन'

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: SIT आज सौंप सकती है अंतिम जांच रिपोर्ट, कुछ और लोगों की भूमिका सामने आने की चर्चा

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद संभला बाजार और अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों को रखा बरकरार