हालात

पहाड़ों में मौसम ने ली करवट, केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, मंदिर जाने वाले रास्ते बाधित

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, लेकिन धाम में फिर से बर्फबारी शुरू होने के कारण यात्रा तैयारियों में दिक्कतें पैदा होने लगी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केदारनाथ धाम में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है तो निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियों में विघ्न पैदा हो गया है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं के लिए तैयारियां तत्परता से की जा रही हैं।

लेकिन केदारनाथ धाम में विगत दिनों से मौसम खराब होने से हो रही बारिश व भारी बर्फबारी होने के कारण किए जा रहे निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में व्यवधान हो रहा है। इसके बावजूद श्रमिकों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों में भी भारी बर्फबारी में कार्य किया जा रहा है।

अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में विगत दिनों से हो रही बारिश एवं भारी बर्फबारी के कारण भैरव ग्लेशियर के समीप ग्लेशियर व हिमखण्ड आने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु अवरूद्ध हो गया है। उन्होंने अवगत कराया कि बर्फबारी रूकने पर श्रमिको द्वारा अवरूद्ध मार्ग से बर्फ हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है