हालात

JMM उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने भरा नामांकन, इस सीट पर लड़ेंगी उपचुनाव

कल्पना जब नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं तो राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और देवर बसंत सोरेन उनके साथ थे।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने राज्य की गांडेय विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी के रूप में सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

गांडेय विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 20 मई को राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ होगा।

गिरिडीह जिले की यह विधानसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी।

कल्पना (48) जब नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं तो राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और देवर बसंत सोरेन उनके साथ थे।

हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। इससे कुछ समय पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और राज्य के तत्कालीन परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'