हालात

हाईकोर्ट का हरियाणा सरकार को आदेश- एक हफ्ते में खोलें शंभू बॉर्डर, कहा- किसानों को दिल्ली जाने देना चाहिए

किसानों को रोकने के लिए पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण शंभू बॉर्डर पिछले 5 महीने से बंद है। इससे हो रही परेशानियों के कारण व्यापारियों ने हरियाणा और केंद्र सरकार को पक्षकार बनाते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बॉर्डर को खोलने की मांग की थी।

हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को शंभू बॉर्डर खोलने का दिया आदेश, कहा- किसानों को दिल्ली जाने देना चाहिए
हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को शंभू बॉर्डर खोलने का दिया आदेश, कहा- किसानों को दिल्ली जाने देना चाहिए फोटोः सोशल मीडिया

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने आज एक अहम आदेश में हरियाणा सरकार को शंभू बॉर्डर खोलने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर बैरिकेडिंग हटा कर शंभू बॉर्डर को खोला जाए। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि किसानों की मांग केंद्र सरकार से है। इसलिए उन्हें दिल्ली की तरफ जाने की छूट दे देनी चाहिए। शंभू बॉर्डर किसानों के आंदोलन के कारण पिछले 5 महीने से बंद है।

दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले अपनी मांगों को लेकर किसान दिल्ली कूच करना चाहते थे। पंजाब के इन किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने यहां 7 लेयर की बैरिकेडिंग कर दी थी। शंभू बॉर्डर पर किसानों के लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी के चलते शंभू बॉर्डर के व्यापारियों ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बॉर्डर को खोलने की मांग की थी। इस याचिका में हरियाणा और केंद्र सरकार को पक्षकार बनाया गया था।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने बुधवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार को एक हफ्ते के भीतर शंभू बॉर्डर खोलने का आदेश दिया। हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा कि सरकार एक हफ्ते में रोड क्लियर करें। वहां से बैरिकेडिंग हटाएं। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि शंभू बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण है। किसानों की मांग केंद्र सरकार से है। इसलिए उन्हें दिल्ली की तरफ जाने की छूट दे देनी चाहिए।

वकील वासुदेव शांडिल्य ने बताया कि याचिकाकर्ताओं की ओर से दायर याचिका पर हाई कोर्ट ने जनहित में फैसला सुनाया और हरियाणा सरकार को एक हफ्ते के भीतर शंभू बॉर्डर को खोलने का आदेश दिया। हाई कोर्ट के आदेश से व्यापारियों को लाभ मिलेगा और उनका व्यापार फिर से शुरू हो सकेगा। शंभू बॉर्डर बंद होने से पंजाब और हरियाणा के बीच सीधी कनेक्टिविटी टूट गई थी। शंभू बॉर्डर खुलवाने की मांग को लेकर अंबाला के व्यापारियों ने भी दुकानें बंद कर रोष जताया था। व्यापारियों की मांग थी कि शंभू बॉर्डर को खोला जाए, ताकि वह पंजाब और दिल्ली बिना किसी परेशानी के आ-जा सकें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कैंसर की दवा की MRP 27 हजार, प्राइस टू रिटेलर सिर्फ 3 हजार! SC ने सरकार से पूछा- इतना बड़ा अंतर क्यों?

  • ,
  • सिनेजीवन: ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू और दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र

  • ,
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों से मांगा जन्म, स्कूल, और वोटरों का धर्म-आधारित डेटा, पूछा 15 साल में कितना हुआ बदलाव

  • ,
  • कांग्रेस कार्यसमिति में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रस्ताव पारित, SIR को तत्काल रद्द करने की भी मांग

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को दी अंतरिम जमानत, चुनाव बाद करना होगा सरेंडर