हालात

मानव तस्करी केस में दलेर मेहंदी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, निचली अदालत की दो साल जेल की सजा पर लगी रोक

मामला 2003 में पटियाला में दर्ज किया गया था। दरेल मेंहदी और अन्य पर आरोप लगा था कि आरोपियों ने लोगों को विदेश ले जाने के बहाने 1 करोड़ रुपये वसूल किए थे। शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह ने आरोप लगाया था कि सौदा तय नहीं हुआ और आरोपियों ने पैसे भी वापस नहीं किए।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गायक दलेर मेहंदी को राहत देते हुए गुरुवार को पटियाला की एक अदालत के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसने 2003 के मानव तस्करी मामले में उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई थी। दलेर मेहंदी अभी पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

अवैध रूप से लोगों को विदेश ले जाने के आरोप में दलेर मेंहदी को इसी साल 14 जुलाई को दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी, जबकि वे अपने बैंड के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे।
पुलिस ने गायक दलेर मेंहदी, उनके भाई शमशेर सिंह (जिनकी अक्टूबर 2017 में मृत्यु हो गई थी) और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

दरेल मेंहदी और अन्य पर आरोप लगा था कि आरोपियों ने लोगों को विदेश ले जाने के बहाने 1 करोड़ रुपये वसूल किए थे। शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह ने आरोप लगाया कि सौदा तय नहीं हुआ और आरोपी पैसे वापस करने में विफल रहा। मामला 2003 में पटियाला में दर्ज किया गया था। दलेर मेहंदी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

इस मामले दलेर मेहंदी की गिरफ्तारी पटियाला के एक पुलिस स्टेशन में 2003 में की गई थी, जो काफी विवादास्पद रही थी, क्योंकि पूछताछ के दौरान कुछ जूनियर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा था। जमानत पर रिहा होने से पहले उन्होंने कुछ दिन सलाखों के पीछे भी बिताए। साल 2003 में आत्मसमर्पण के दौरान उनके छोटे भाई गायक मीका उनके साथ थे। भीड़ ने उनके वाहन को घेर लिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल