
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच राहुल गांधी ने राज्य के मतदाताओं से मतदान की अपील की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हिमाचल वोट करेगा OPS के लिए, हिमाचल वोट करेगा रोजगार के लिए, हिमाचल वोट करेगा 'हर घर लक्ष्मी' के लिए। आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए, और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए।"
Published: undefined
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया। उन्होंने मतदान से पहले शिमला के रामपुर में शनि मंदिर में दर्शन किए। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैं लोगों से यही अनुरोध करूंगी कि आप विकास और काम के नाम पर वोट दीजिए। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास किया है और आगे भी कांग्रेस ही हिमाचल का विकास बढ़ा सकती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined