हालात

हिमाचल प्रदेशः शिमला में जीप के खाई में गिरने से 6 मजदूरों की मौत, 6 अन्य घायल, सभी कुलगाम के थे

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले छह मृतकों की पहचान फरीद (24), शब्बीर (19), तालिब (23), मुश्ताक (30), गुलज़ार (30) और गुलाब (43) के रूप में हुई है। उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेशः शिमला में जीप के खाई में गिरने से 6 मजदूरों की मौत, 6 अन्य घायल
हिमाचल प्रदेशः शिमला में जीप के खाई में गिरने से 6 मजदूरों की मौत, 6 अन्य घायल फोटोः सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा सुन्नी इलाके में करारघाट में उनकी जीप के खाई में गिरने से हुआ। सभी मृतक जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के बताए जा रहे हैं, जो मजदूर थे।

शिमला के एएसपी हेडक्वार्टर सुनील नेगी ने बताया कि घायलों का सुन्नी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब उन्हें ले जा रहे एक ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक शिमला के करारघाट में एक खाई में गिर गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल छह अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कुलगाम के रहने वाले छह मृतकों की पहचान फरीद (24), शब्बीर (19), तालिब (23), मुश्ताक (30), गुलज़ार (30) और गुलाब (43) के रूप में हुई है। उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार, डेमोक्रेट्स को सीनेट में बहुमत मिला, डोनाल्ड बोले- विपक्ष के साथ मिलकर काम करूंगा

  • ,
  • US Midterm Results: 'मैं मैदान पर होता तो बड़े अंतर से जीतती रिपब्लिकन पार्टी, मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद बोले ट्रंप

  • ,
  • पंजाब में राहुल गांधी आज भरेंगे हुंकार, संगरूर से 2027 के चुनावी अभियान का करेंगे आगाज

  • ,
  • दिल्ली में प्रदूषण का महाविस्फोट! AQI 567 के पार, मुंडका में 722 पहुंचा, जहरीली हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

  • ,
  • राजस्थान में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाका, दो पिलर टूटे, सुरक्षा के चलते अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन रद्द