हालात

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें, सैकड़ों सैलानी रास्ते में फंसे

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद तापमान में आई गिरावट की वजह से लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर और चंबा जिलों के पहाड़ों की झीलें जमने लगी हैं। मनाली रोहतांग के पास दशोहर झील और भृगु झील जम गई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया हिमाचल में ताजा बर्फबारी से लोगों की बढ़ी मुस्किलें

हिमाल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू-मनाली, रोहतांग और लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के बाद सैकड़ों लोग रास्ते में फंस गए हैं। रास्ते में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बर्फबारी के बाद तापमान में आई गिरावट की वजह से लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर और चंबा जिलों के पहाड़ों की झीलें जमने लगी हैं। मनाली रोहतांग के पास दशोहर झील और भृगु झील जम गई हैं। 23 सितंबर को हुई भारी बर्फबारी से लाहौल घाटी में भी इन दिनों रात को पारा माइनस के पार रह रहा है।

मनाली लेह मार्ग पर 15 अक्टूबर को प्रशासनिक तौर पर मार्ग बंद होता था लेकिन इस बार अभी से मार्ग बंद हो गया है। बर्फबारी को देखते हुए बीआरओ ने भी सरचू, भरतपुर सिटी, बारालाचा, जिंगजिंगबार ओर पटसेउ से अपना काम समेट लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन

  • ,
  • महुआ मोइत्रा को रात में ‘सर्किट हाउस’ खाली करने का आदेश, बाहर हंगामा करती भीड़, TMC सांसद ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती

  • ,
  • सुबह-सुबह भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 7.7 रही तीव्रता, अबतक दो लोगों की मौत, सुनामी का भी अलर्ट जारी