हालात

हिमाचल में बारिश से भारी तबाही, 8 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा सड़क मार्ग बंद, हजारों लोग रास्ते में फंसे

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से बुरा हाल है। मूसलाधार बारिश के बाद राज्य की 200 से ज्यादा सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे हजारों यात्री राज्य के कई हिस्सों में रास्ते में ही फंस गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से 8 लोगों की मौत हो गई। बारिश की वजह से स्कूली बच्चों समेत सैकड़ों लोग राज्य में जगह-जगह फंस गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हुए भूस्खलन के कारण 200 से ज्यादा सड़क मार्ग बाधित हुए हैं। मंडी शहर से बाहर चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग और पठानकोट-चंबा राजमार्ग प्रभावित हुए हैं। मनाली, चंबा और डलहौजी शहर राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए हैं।

मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी में दो लोग बह गए जबकि बजौरा के समीप एक लड़की की मौत हो गई। दोनों घटनाएं कुल्लू में हुईं। कुल्लू अचानक आई बाढ़ से सबसे प्रभावित जिलों में से एक है। कांगड़ा जिले के पालमपुर शहर के समीप उफनाई छोटी नदी में एक शख्स डूब गया, जबकि उना जिले में एक फैक्ट्री की इमारत के नदी में बह जाने के कारण एक की मौत हो गई।

चंबा जिले में करीब एक हजार स्कूली बच्चों को चंबा के होली इलाके के सुरक्षित स्थानों में भेजा गया है। वे 23वें जिला प्राथमिक स्कूल खेल टूर्नामेंट के लिए इकठ्ठा हुए थे।

मूसलाधार बारिश के बाद राज्य की 200 से ज्यादा आंतरिक सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे यात्री और अन्य लोग फंस गए हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा