हालात

हिमाचल प्रदेश: चंबा में लैंडस्लाइड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, NH और भरमौर की सड़कें बंद, यातायात ठप

पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर सक्रिय हैं। वे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, सड़कें खोलने का प्रयास तेजी से चल रहा है, लेकिन भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूस्खलन ने एक बार फिर जनजीवन को प्रभावित किया है। बत्ती के हट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर हुए भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे यातायात ठप्प पड़ गया है। 

इसके अलावा, भरमौर क्षेत्र में भी कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। लोग अपनी सुरक्षा को खतरे में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ों से मिट्टी और पत्थर गिर रहे हैं, जिससे सड़कें खतरनाक हो गई हैं। उनका कहना है कि यह स्थिति उनके दैनिक जीवन को मुश्किल बना रही है।

विधायक जनकराज ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की और बताया कि प्रशासन पूरी ताकत के साथ सड़कों को बहाल करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि मशीनरी और कर्मचारियों को तैनात किया गया है, लेकिन मौसम की मार से काम में देरी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और बारिश की चेतावनी जारी की है, जो राहत कार्यों को और चुनौतीपूर्ण बना सकती है।

पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर सक्रिय हैं। वे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, सड़कें खोलने का प्रयास तेजी से चल रहा है, लेकिन भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है। स्थानीय लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें मुआवजा दिया जाए और सड़कों की हालत बेहतर की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानियां न हों।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CM विजय ने रद्द किया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, सावन के आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में भगदड़

  • ,
  • सावन के अंतिम सोमवार पर बड़ा हादसा, मधेपुरा के स‍िंहेश्‍वर मंद‍िर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान-MP समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

  • ,
  • मझगांव में गणेश प्रतिमा लाने के जुलूस के दौरान अंडे फेंकने का आरोप, दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा