
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ‘‘पागल’’ कहकर उन्हें अपमानित किया है और यह दलित समुदाय का अपमान है और बीजेपी की ‘दलित विरोधी मानसिकता’ का स्पष्ट प्रमाण है। रमेश ने यह भी कहा कि ‘निवर्तमान मुख्यमंत्री’ शर्मा का बयान अपमानजनक है।
Published: undefined
जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह सर्वविदित है कि असम के निवर्तमान मुख्यमंत्री भाषा में कोई मर्यादा या संयम नहीं रखते, व्यवहार की बात तो दूर की है। मल्लिकार्जुन खड़गे जी कांग्रेस अध्यक्ष और भारत के संविधान द्वारा संभव किए गए सामाजिक सशक्तीकरण के सबसे शक्तिशाली प्रतीक हैं। उनके प्रति दुर्व्यवहार किसी भी सीमा से परे अपमानजनक है... यह न केवल उनके (शर्मा के) मानसिक विकार, बल्कि बीजेपी की दलित-विरोधी मानसिकता को भी उजागर करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘असम के निवर्तमान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बारे में जो कहा है वह भी अत्यंत निंदनीय है।’’
Published: undefined
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कहा कि हिमंत विश्व शर्मा को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पूछ रहे हैं ‘‘कौन है खड़गे?’’ और "पागल" जैसे अपमानित करने वाले शब्द का उपयोग करना यह दिखाता है कि वह कितने हताश और परेशान हैं।’’
वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘हमारे देश के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक, जो सबसे साधारण पृष्ठभूमि से भी आते हैं, का अपमान करने के लिए हिमंत को इस निंदनीय आचरण के लिए माफी मांगनी चाहिए।’’ उन्होंने दावा किया कि गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से शर्मा बहुत परेशान हैं और नफरत फैलाने के लिए सबसे निम्न स्तर की भाषा का इस्तेमाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘यह वह मानसिकता है जिसे हम अस्वीकार करते हैं और हम उनसे इस बयान के लिए बिना शर्त माफी की मांग करते हैं।’’
Published: undefined
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भी बयान की आलोचना की और कहा शर्मा ने सिर्फ खड़गे का नहीं, बल्कि पूरे दलित समुदाय का अपमान किया है। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘ऐसी टिप्पणियां गहरी प्रतिगामी मानसिकता को दर्शाती हैं, जो बीजेपी-आरएसएस की मनुवादी सोच और कट्टरता में निहित है। ऐसा प्रतीत होता है कि शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव में हार के डर और भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जाने के आसार से अपना संतुलन खो दिया है, जैसा कि राहुल गांधी ने कहा था।’’ उन्होंने कहा कि शर्मा को देश और दलित समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।
Published: undefined
कर्नाटक के डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा की कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई बेइज्ज़ती वाली बातों की कड़ी निंदा करता हूँ। खड़गे एक सीनियर नेता हैं जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में दशकों तक काम किया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रेसिडेंट के तौर पर, उनके पास एक बहुत बड़ी विरासत और ज़िम्मेदारी वाला पद है, जो कभी महात्मा गांधी के पास था। उनके जैसे बड़े नेता के लिए ऐसी भाषा बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं है और यह हमारे देश में पॉलिटिकल बातचीत की इज्ज़त को कम करती है। हिमंत विश्व शर्मा को इन बातों के लिए तुरंत और बिना शर्त माफ़ी मांगनी चाहिए।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined