हालात

हिटलर के कहा था मेरे देश को नहीं मुझे दो गाली, यही बयान दे रहे हैं मोदी और शाह: भूपेश बघेल 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुलना हिटलर से की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर से बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की है। उन्होंने कहा, “हिटलर ने एक बार अपने भाषण में कहा था कि आप मुझे जितनी चाहे गालियां दें मगर जर्मनी को गाली मत दीजिए। मोटा भाई-छोटा भाई भी बिल्कुल यही बात कह रहे हैं, उसी तरह की भाषा बोल रहे हैं।”

Published: undefined

इससे पहले शुक्रवार को सीएए और एनआरसी को लेकर भूपेश बघेल ने कहा था कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बीच मनमुटाव हो गया है, जिसके चलते पूरा देश पिस रहा है। पीएम मोदी कहते हैं कि देश में एनआरसी लागू नहीं होगा, मगर गृहमंत्री क्रोनोलॉजी बताते हुए कहते हैं कि एनआरसी लागू होगा। लगता है कि दोनों के बीच मनमुटाव हो गया है, जिसमें देश की जनता पिस रही है. यह पता ही नहीं चल रहा है कि कौन सही और कौन गलत बोल रहा है।”

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा था, “आज देश में महंगाई है, मंदी है, बेरोजगारी है, लेकिन उसकी चर्चा नहीं हो रही है। चर्चा नागरिकता की हो रही है।” उन्होंने कहा कि जब आपसे पूछा जाता है कि आप भारत के नागरिक हैं यह सबसे बड़ा अपमान है। यह पूछते हैं कि आपके माता-पिता की जन्म तिथि क्या है, कितने लोग बता सकते हैं कि उनके माता-पिता की जन्म तिथि क्या है।”

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'मैंने नहीं रुकवाया होता भारत-पाक युद्ध तो मारे जाते पाकिस्तानी पीएम', ट्रंप का नया दावा

  • ,
  • जब नेतन्याहू की चौतरफा आलोचना हो रही है, तो मोदी नैतिक कायरता प्रदर्शित करने जा रहे हैं- जयराम रमेश

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल, यहां समझें पूरी कहानी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी में बदलेगा मिजाज, उत्तराखंड में बारिश, जानिए बिहार और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

  • ,
  • 'उम्मीद है कि मोदी इजराइल दौरे पर गाजा में 'नरसंहार' का जिक्र करेंगे', PM के दौरे को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान