
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले के दोषियों में से एक की दया याचिका को खारिज करने की राष्ट्रपति से सिफारिश की है। सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि दोषी विनय शर्मा की दया याचिका के संदर्भ में फाइल राष्ट्रपति भवन को भेज दी गई है। इसके पहले दिल्ली सरकार ने 2012 के निर्भया दुष्कर्म और हत्या मामले के दोषियों में से एक की दया याचिका को खारिज किए जाने की रविवार को 'मजबूती से सिफारिश' की थी।
Published: 06 Dec 2019, 10:45 PM IST
इस सिफारिश में दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह ऐसा मामला था, जहां दूसरों को इस तरह के जघन्य अपराधों को करने से रोकने के लिए ऐसा दंड दिया जाना चाहिए, जो नजीर बने। शर्मा की याचिका पर जैन ने लिखा, "यह अपीलकर्ता द्वारा किया गया जघन्यतम अपराध है। इस मामले में ऐसा दंड दिया जाना चाहिए कि इस तरह के जघन्य अपराधों को करने से रोकने के लिए एक नजीर बने। दया याचिका में कोई सार नहीं है, इसे खारिज करने के लिए सख्ती से सिफारिश की जाती है।"
Published: 06 Dec 2019, 10:45 PM IST
सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद याचिका को दिल्ली सरकार को अग्रसारित किया गया था। कोर्ट ने याचिका को अस्वीकार करते हुए कहा था, "वह दया के लायक नहीं है।"
गौरतलब है कि 23 साल की निर्भया (बदला हुआ नाम) से 16 दिसंबर, 2012 को सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और उसे यातनाएं दी गई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनपर यौन उत्पीड़न व हत्या के आरोप लगाया गया।
Published: 06 Dec 2019, 10:45 PM IST
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रपति से 2012 के निर्भया के दुष्कर्म और हत्या मामले में एक दोषी द्वारा दायर दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश करने के बाद पीड़िता की मां ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है और दया याचिका को खारिज करने की अपील की है। हरिजन सेवक संघ के माध्यम से अग्रसारित याचिका में मां ने आरोप लगाया कि दोषी विनय शर्मा मौत की सजा से बचने की कोशिश में लगा है।
Published: 06 Dec 2019, 10:45 PM IST
उन्होंने याचिका में कहा, "दोषियों में से एक विनय शर्मा द्वारा दायर दया याचिका जानबूझकर मौत की सजा से बचने और न्याय को रोकने की कोशिश है।" याचिका में कहा गया, "इसलिए बेहद सम्मान के साथ प्रार्थना है कि उक्त दया याचिका को खारिज कर दिया जाए।" रविवार को दिल्ली सरकार ने शर्मा की दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश की थी।
Published: 06 Dec 2019, 10:45 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 06 Dec 2019, 10:45 PM IST