हालात

उत्तर प्रदेश के संभल में भीषण सड़क हादसा, दीवार से टकराई कार, हादसे में दूल्हे समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अनुकृति शर्मा ने बताया, संभल जिले के जुनावई में एक एसयूवी अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। वाहन में दूल्हा समेत बाराती सवार थे। सूचना मिलने पर तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक ‘एसयूवी’ कार के एक स्कूल की दीवार से टकरने की दुर्घटना में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और उनका उपचार अलीगढ़ के एक अस्पताल में जारी है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान दूल्हे सूरज (24), उसकी भाभी आशा (26), आशा की बेटी ऐश्वर्या (तीन), सचिन (22), गणेश (एक), कोमल (18), मधु (20) और कार चालक रवि (28) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि देवा (24) और हिमांशी (दो) का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, देवा की हालत गंभीर है जबकि हिमांशी खतरे से बाहर है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अनुकृति शर्मा ने बताया, "संभल जिले के जुनावई में एक एसयूवी अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। वाहन में दूल्हा समेत बाराती सवार थे। सूचना मिलने पर तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया।"

उन्होंने बताया कि पांच लोगों को मृत अवस्था में जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति बहुत तेज थी और वह अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, कार में 10 लोग सवार थे और वे हरगोविंदपुर गांव से बदायूं जिले के सिरतौल जा रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!