
बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को सुबह एक ट्रैक्टर और जीप की टक्कर में तीन बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह करीब साढ़े छह बजे पसराहा इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास हुई। दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे और आपस में टकरा गए।
Published: undefined
उन्होंने कहा, ‘‘जीप में सवार लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। वहीं दूसरी ओर, ट्रैक्टर क्षमता से अधिक भरा हुआ था। जो लोग जीप में थे उनकी दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई।’’
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी घायल लोगों को एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
खगड़िया के पुलिस अधीक्षक चंदन कुशवाहा ने कहा, ‘‘वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।’’
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined