हालात

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में सवारियों से भरी बस टकराई, 4 यात्रियों की मौत, 19 घायल

पुलिस के मुताबिक थाना फतेहाबाद इलाके में एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह खड़े ट्रक में सवारियों से भरी एक बस टकराने से हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हुई है । पुलिस ने बताया कि हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं। यब बस वाराणसी से जयपुर जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक थाना फतेहाबाद इलाके में एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ है।

फतेहाबाद के एसीपी अमरदीप लाल ने बताया, “सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है उसकी शिनाख्त की जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।”

मृतकों में से तीन की पहचान राजस्थान निवासी गोविंद (68), रमेश (45), और आगरा निवासी दीपक वर्मा (40) के तौर पर हुई है। हादसे में घायल चार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि 15 घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ और कुणाल खेमू ने शेयर किया फिटनेस वीडियो

  • ,
  • राहुल गांधी ने एफआईआर को बताया मेडल की तरह, कहा- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी जंतर-मंतर की तरफ पैदल रवाना, रोकने के लिए बैरिकेड्स और भारी पुलिस बल तैनात

  • ,
  • वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की दम घुटने से मौत, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

  • ,
  • यूपी के पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जौनपुर-बस्ती समेत कई जिलों के कप्तान बदले