हालात

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद मिनी बस पलटी, दो लोगों की मौत, 24 घायल

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अखिलेश नारायण ने कहा कि जब दुर्घटना हुई तब मजदूरों को लेकर मिनी बस असम से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस फिरोजाबाद के नसीरपुर पहुंची, चालक को नींद आ गई और उसने वाहन को डिवाइडर से टकरा दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह एक डिवाइडर से टकराने के बाद वाहन के पलट जाने से मिनी बस के चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गये। हादसे में 24 घायल यात्रियों में से 12 को इटावा के सैफई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अखिलेश नारायण ने कहा कि जब दुर्घटना हुई तब मजदूरों को लेकर मिनी बस असम से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस फिरोजाबाद के नसीरपुर पहुंची, चालक को नींद आ गई और उसने वाहन को डिवाइडर से टकरा दिया। हादसे में मृत महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!