हालात

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी बस, 34 यात्री घायल

प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर नोएडा से वाराणसी के लिए निकली थी। रात करीब 1.30 बजे बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 20 के पास पहुंची। यहां पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

फोटो: ians
फोटो: ians 

उत्तर प्रदेश में नोएडा से वाराणसी एक्सप्रेसवे पर जा रही एक बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे बस में सवार 34 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। हादसा सोमवार तड़के हुआ।

इन सभी को फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और इनमें से नौ की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात 9.30 बजे प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर नोएडा से वाराणसी के लिए निकली थी। रात करीब 1.30 बजे बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 20 के पास पहुंची। यहां पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

फतेहाबाद पुलिस और यूपीईडीए के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी, सोवरन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बस से 34 यात्रियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और सीएचसी फतेहाबाद ले जाया गया। इनमें से 9 को गंभीर हालत में मेडिकल इमरजेंसी में भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। सूत्रों ने बताया कि संभवत: बस चालक को नींद आ गयी और वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार, डेमोक्रेट्स को सीनेट में बहुमत मिला, डोनाल्ड बोले- विपक्ष के साथ मिलकर काम करूंगा

  • ,
  • US Midterm Results: 'मैं मैदान पर होता तो बड़े अंतर से जीतती रिपब्लिकन पार्टी, मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद बोले ट्रंप

  • ,
  • पंजाब में राहुल गांधी आज भरेंगे हुंकार, संगरूर से 2027 के चुनावी अभियान का करेंगे आगाज

  • ,
  • दिल्ली में प्रदूषण का महाविस्फोट! AQI 567 के पार, मुंडका में 722 पहुंचा, जहरीली हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

  • ,
  • राजस्थान में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाका, दो पिलर टूटे, सुरक्षा के चलते अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन रद्द