हालात

यूपी के आगरा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि 5 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि अन्य 4 लोग घायल हुए। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और एक तीन साल की बच्ची शामिल है। घायलों को इटावा के सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आगरा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र के इटावा मार्ग पर पई के पास हादसा हुआ। एक बोलेरो गाड़ी इटावा से लौट रही थी। अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। घटना इतनी भयंकर थी कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Published: undefined

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई। इस पर तुरंत पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि 5 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि अन्य 4 लोग घायल हुए। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं, 5 लोगों की मौत होने पर पुलिस ने उनके शवों को अपने कब्जे में लिया।

बताया गया है कि बोलेरो गाड़ी सवार लोग इटावा के रहने वाले थे। वे राजस्थान के केला देवी से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी बीच, यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर गांव वाले और वहां से गुजर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कर्मियों की मदद से पीड़ितों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला।

Published: undefined

डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रात को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बोलेरो चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। अभी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined